सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

0 201

 

पटना | नवीन कुमार, संवाददाता

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का भव्य विस्तार किया गया। समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, हम (सेक्युलर) के संतोष सुमन तथा रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मंत्रिमंडल गठन में एनडीए ने जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, सवर्ण, महिला और युवा चेहरों को शामिल कर सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। भाजपा ने वैश्य, युवा और अतिपिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता देकर नए सामाजिक समीकरण साधने के संकेत दिए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, सिविल विमानन, निर्वाचन समेत वे विभाग अपने पास रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

प्रमुख मंत्रियों को मिले विभाग

विजय कुमार चौधरी – उप मुख्यमंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य

विजेंद्र प्रसाद यादव – उप मुख्यमंत्री, वित्त एवं वाणिज्य कर

श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क

विजय कुमार सिन्हा – कृषि विभाग

दिलीप कुमार जायसवाल – राजस्व एवं भूमि सुधार

निशांत कुमार – स्वास्थ्य विभाग

लेशी सिंह – भवन निर्माण

रामकृपाल यादव – सहकारिता

नीतीश मिश्रा – नगर विकास, आवास एवं सूचना प्रौद्योगिकी

दामोदर रावत – परिवहन

संजय सिंह टाइगर – उच्च शिक्षा एवं विधि

अशोक चौधरी – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

भगवान सिंह कुशवाहा – योजना एवं विकास

अरुण शंकर प्रसाद – श्रम संसाधन, युवा रोजगार एवं कौशल विकास

मदन सहनी – मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन

संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन

रमा निषाद – पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण

रत्नेश सादा – आपदा प्रबंधन

कुमार शैलेन्द्र – पथ निर्माण

शीला कुमारी – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

केदार प्रसाद गुप्ता – पर्यटन

लखेंद्र कुमार रौशन – एससी-एसटी कल्याण

सुनील कुमार – ग्रामीण कार्य

श्रेयसी सिंह – उद्योग एवं खेल

जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण

नंदकिशोर राम – डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन

शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल – ऊर्जा विभाग

प्रमोद कुमार – खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति

श्वेता गुप्ता – समाज कल्याण

मिथलेश तिवारी – शिक्षा विभाग

रामचंद्र प्रसाद – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

संजय कुमार सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

दीपक प्रकाश – पंचायती राज विभाग

समारोह के दौरान गांधी मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और एनडीए समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment