बर्फानी आश्रम राजनांदगाँव में डॉ. मुन्नालाल देवदास नेशनल आर्ट अवार्ड 2026 से सम्मानि

0 132


श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, लोकगायक महादेव हिरवानी बने आजीवन सदस्य
राजनांदगाँव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले स्थित माँ पाताल भैरवी बर्फानी दादा आश्रम में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान राजनांदगाँव के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
समारोह में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार डॉ. मुन्नालाल देवदास को “ड्रीम आर्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोविंद महाराज जी बर्फानी दादा आश्रम राजनांदगाँव रहे। समारोह में कुलबीर छाबड़ा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, संरक्षक गोपाल वर्मा, त्रेता चंद्राकर, गुमान साहू, कोषाध्यक्ष छगन यदु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रतिष्ठान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, महामंत्री लक्ष्मण साहू, कोषाध्यक्ष चरण पटेल, संरक्षक पोषण शुक्ला, उपाध्यक्ष सतानंद दुबे, राम खिलावन दुबे, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, संगठन मंत्री अचल कुमार वैष्णव, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, तोरण साहू, नूतन हिरवानी, सह सचिव ओम प्रकाश साहू (अंकुर), राकेश साहू, खोमराज पटेल, मीडिया प्रभारी ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ पाताल भैरवी एवं बर्फानी दादा आश्रम के महाकालेश्वर की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक महादेव हिरवानी ने “मोर संग चलो रे” गीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। साथ ही उन्होंने तुलसी मानस प्रतिष्ठान की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की।
समारोह में भोजन प्रसादी की व्यवस्था में बलबीर छाबड़ा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र साहू ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment