खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शुक्रवार, 01 मई 2026
🔵👉सीधी पूरी तरह तैयार है जनगणना के लिए,1 मई से किया जाएगा मकानों का सूचीकरण।
🔵👉सीधी जिले के अमिलिया बाजार में दिखाई दे रहा कानून बे असर, घरेलू गैस से चल रहे होटल, कराई जा रही नाबालिकों से मजदूरी, जिला सहित स्थानीय प्रशासन मौन।
🔵👉सीधी कलेक्टर द्वारा सीधी आश्रयस्थल एवं दीनदयाल रसोई का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
🔵👉अनूपपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में मनाया गया जल पखवाड़ा, हुआ एक प्रेरणादाई आयोजन।
🔵👉केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में राजभाषा समिति की प्रथम कार्यशाला का किया गया आयोजन।
🔵👉सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें।
🔵👉 हरभजन सिंह भज्जी की सुरक्षा कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस।
🔵👉सुप्रीम कोर्ट बोला- धर्म के विनाश का हिस्सा नहीं बनेंगे,आस्था पर बहस नहीं हो सकती; सच्ची महिला भक्त सबरीमाला जाने से खुद परहेज करती हैं।
🔵👉जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क,लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला।
🔵👉बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट के रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा।
🔵👉’ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- पाकिस्तान के खिलाफ लंबी जंग को तैयार था भारत।
🔵👉 इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम को ब्रह्मोस देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना।
🔵👉संजय कपूर की संपत्ति पर अधिकार की लड़ाई में दिल्ली हाई कोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत।
🔵👉दलबदल से नहीं डिगेगी पार्टी की नींव,भगवंत मान ने राघव चड्ढा सहित सात सांसदों को बताया ‘सागर की बूंद’।
🔵👉बंगाल में ऐतिहासिक मतदान के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा, एग्जिट पोल्स को बताया भाजपा की साजिश।
🔵👉ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमलों के बाद से जयशंकर और अराग़ची ने छठी बार फोन पर बातचीत की।
🔵👉दस साल,बेमिसाल, यूपीआई बना दुनिया का सबसे बड़ा तत्काल डिजिटल भुगतान मंच।
🔵👉ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी जारी रहेगी-ट्रम्प।
🔵👉दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले,सिर्फ हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे; वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार।
खेल समाचार
🔴👉🏏आईपीएल 2026- गुजरात टाइटंस की जोरदार जीत, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर लिया बदला।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤