सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट से रहें सावधान: सीधी पुलिस की सख्त चेतावनी

0 545

📍 सीधी, मध्यप्रदेश

जिला पुलिस, सीधी द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की गई है। पुलिस प्रशासन ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक, तथ्यहीन और विवादास्पद खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

जारी चेतावनी में स्पष्ट किया गया है कि विशेष रूप से जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणियां या समाज को बांटने वाली पोस्ट साझा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे किसी भी प्रयास को जिले की शांति व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि साइबर सेल सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि कोई व्यक्ति जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली या वैमनस्यता फैलाने वाली सामग्री पोस्ट या फॉरवर्ड करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही ग्रुप एडमिन और सोशल मीडिया यूजर्स को भी चेताया गया है कि उनकी एक गलत पोस्ट उन्हें गंभीर कानूनी संकट में डाल सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और जिले में आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

👉 जनहित में जारी: जिला प्रशासन एवं पुलिस, सीधी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment