चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 168

🟥 PRIDE INDIA NEWS | सिंगरौली

सिंगरौली (चितरंगी): अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 सीसी आनरेक्स (कोरेक्स) कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹16,000 बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल सैयाम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

📌 मुखबिर की सूचना पर दबिश

दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसाही पुलिया के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

👤 आरोपी की पहचान

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजन उर्फ बंटा साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम रेही, थाना चितरंगी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 सीसी कोडिन फास्फेट युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।

⚖️ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत धारा 8, 21, 22 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय बैढ़न में पेश किया गया है।

📂 आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ पहले से मारपीट, अवैध शराब, NDPS एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि रामजी पाण्डेय, रमेश प्रसाद कोल, प्रधान आरक्षक संत कुमार प्रजापति, आरक्षक अमलेश सिंह एवं शुभम पटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment