मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक श्री बकुल उल्लाड का डिंडोरी प्रवास

0 196

समीक्षा बैठक में योजनाओं का लिया व्यापक जायजा, जल–गंगा संवर्धन हेतु सभी ने ली शपथ

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक श्री बकुल उल्लाड जी का आज अल्पकालिक प्रवास डिंडोरी जिले में रहा। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने माँ नर्मदा बालक छात्रावास, इमलीकुटी में जिले के समस्त विकासखंड समन्वयकों, मैटर्स तथा नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक ली।

बैठक की शुरुआत सरस्वती माता की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान, नवांकुर संस्थाओं द्वारा स्थापित जल मंदिर (प्याऊ) तथा नर्सरी की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

महानिदेशक ने परामर्शदाताओं से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं के संचालन संबंधी जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में परिषद की अन्य योजनाओं में भी उन्हें लाभ व प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने सभी विकासखंड समन्वयकों, मैटर्स एवं नवांकुर संस्थाओं से योजनाओं में सुधार हेतु सुझाव आमंत्रित किए, ताकि आगामी योजना निर्माण अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से हो सके। इस दौरान महानिदेशक महोदय ने भविष्य में नर्मदा तटीय क्षेत्रों में ‘नर्मदा नवांकुर’ संस्थाओं के गठन की दिशा में आगे बढ़ने की बात भी कही।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शपथ ग्रहण किया गया तथा जल संरक्षण के संकल्प के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान, सभी विकासखंड समन्वयक, मैटर्स एवं नवांकुर संस्थाएँ उपस्थित रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment