खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 128

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

🔴👉सीधी जिले के अमिलिया में अंबेडकर जयंती पर भारी उत्पात, जानबूझकर मचाया गया बवाल, दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, घरों पर किया गया पथराव एवं मारपीट ,थाने में भी बोला धाबा, खूब मचाया आतंक, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़। कई लोग हुए घायल।

🔵👉सीधी के अमिलिया में उपद्रव के बाद कलेक्टर द्वारा सबसे संयम बरतने की, की गई अपील। अफवाहों पर नहीं दे ध्यान।

🔵👉अंबेडकर जयंती पर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट चौक पर दी श्रद्धांजलि।

🔵👉जनगणना में अगर झूठी जानकारी दी तो होगी सीधी जेल, 3 साल की सजा, हर घर से पूछे जाएंगे 33 सवाल।

🔵👉डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंडल मानिकपुर में हुआ भव्य आयोजन।

🔵👉जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर मनाई गई अंबेडकर जयंती।

🔵👉ईरान की 5 खाड़ी देशों को खरी-खरी, आपके कारण युद्ध में बहुत नुकसान हुआ, “अब हर्जाना भी तुम भरो”।

🔵👉ईरान ने फिर की भारत की खुलकर तारीफ, कहा-“शुक्रिया…भारतीयों जैसा सच्चा दिल कहीं नहीं”।

🔵👉हॉर्मुज़ पर चीन का ईरान को खुला समर्थन; अमेरिका को सख्त संदेश-“हमारे मामलों में टांग मत अड़ाओ वर्ना…”।

🔵👉अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले-“जैसे को तैसा…अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा’।

🔵👉ईरान के साथ अगले दो दिनों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, डोनाल्ड ट्रंप ने कही बङी बात।

🔵👉अंडमान के समंदर में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को ले जा रही नाव डूबी, 250 लापता।

🔵👉543 नहीं, लोकसभा में होंगे 850 सांसद… सांसदों को दिए गए 3 नए बिलों के मसौदे।

🔵👉PAK में वार्ता फेल होने के बाद पहली बार PM मोदी की ट्रंप से बात, 40 मिनट चर्चा।

🔵👉बिहार में आज 3 नेता ही शपथ लेंगे; CM सम्राट चौधरी के साथ Dy CM बिजेंद्र और विजय।

🔵👉NSA डोभाल बोले-जंग का मकसद दुश्मन का मनोबल तोड़ना,देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की ताकत से तय नहीं होती, जनता की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी।

🔵👉गुरुग्राम में मैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की प्लानिंग,कर्मचारियों के वॉट्सएप ग्रुप्स में मैसेज- बीयर की बोतल में पेट्रोल भरो; अब तक 61 गिरफ्तार।

🔵👉काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट।

🔵👉महिला आरक्षण पर PM की महिलाओं के नाम चिट्‌ठी,लिखा- भारत की बेटियों से उनके हक के लिए सालों तक इंतजार करने नहीं कह सकते।

🔵👉इस साल मानसून कमजोर रहेगा, अल-नीनो के कारण देरी संभव,करीब 80 सेमी बारिश का अनुमान, 8 साल में सबसे कम; मौसम गर्म रहेगा।

🔵👉पाकिस्तान शांतिदूत या रणनीतिक धोखेबाज? ईरान-अमेरिका विवाद के बीच पाक की सऊदी से ‘सीक्रेट डील’।

🔵👉पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान,तीन थियेटर कमान का ब्लू प्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा।

🔵👉छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 12 की मौत:30-40 मजदूर झुलसे, 16 की हालत गंभीर; परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा।

🔵👉समुद्र में नई चुनौती, बलूच विद्रोहियों ने अपनी ‘नेवल विंग’ बनाने की घोषणा की, पाक के सामने खड़ा हुआ बड़ा सुरक्षा संकट।

खेल समाचार

🔴👉🏏आईपीएल 2026➖कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी,चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment