कोपरा जेंजरा और मालगाँव मानस गान आयोजक समिति द्वारा डाॅ मुन्नालाल देवदास का सम्मान

– डाॅ देवदास जिला मानस संघ गरियाबंद के संस्थापक हैं
– मानस गान महोत्सव सामाजिक समरसता के प्रतीक
गरियाबंद जिला के नगर पंचायत कोपरा जेंजरा और मालगाँव में त्रिदिवसीय राज्यस्तरीय मानस गान महोत्सव 2026 आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता से प्रसन्न होकर तीनों आयोजक समितियों ने मानस मंच संयोजक एवं संचालक राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षाविद साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास का सम्मान किया।
इस अवसर पर सबका आभार व्यक्त हुए डाॅ देवदास ने बताया कि हमारे गरियाबंद जिला के अनेको गाँवों में प्रतिवर्ष त्रिदिवसीय राज्यस्तरीय मानस गान महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूरे गाँव के लोग यथाशक्ति सहयोग देते है और सभी लोग एक साथ बैठकर संगीतमय श्रीराम कथा का आनंद लेते हैं।
डाॅ देवदास ने आगे कहा कि प्रायः हर जगह आयोजक समिति द्वारा भोजन भंडारे की व्यवस्था की जाती है। जहाँ सब लोग एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। यह व्यवस्था सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना का प्रतीक है। जिससे मानस और जनमानस के बीच एक आत्मीय कड़ी जुड़ जाती है ।
इसी बात को ध्यान में रखकर हमने गरियाबंद जिले की मानस मंडलियों को संगठित करके 2014 – 15 में मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद की स्थापना की थी। वह उद्देश्य अब साकार हो रहा है। इसे साकार करने में हमारे जिला मानस संघ के सभी पदाधिकारी ,आयोजक समितियां और मानस मंडलियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। जो बधाई के पात्र हैं।
सम्मान समारोह के इस अवसर पर नगर पंचायत कोपरा के पार्षद थनेश्वर साहू, कौशल साहू, जनपद सदस्य भीम निषाद, पंच फिरतू ध्रुव , कोषाध्यक्ष महेश साहू, कमलू बढाई, पूर्व पंच गोपी साहू, चंदूराम वर्मा, भंसूराम साहू, नागेन्द्र साहू, श्रवण कुमार, जीवन साहू, सीताराम, त्रिभुवन साहू, भीखम, शिवदयाल निषाद, रामेश्वर ध्रुव, झनक सिन्हा, गैंदू चक्रधारी, संतोष साहू, देवनाथ साहू, एवं ज़य अखरा देव युवा संगठन शक्ति पैरीनगर के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे।