डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2026: 10 से 14 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन

0 288

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती 2026 के अवसर पर 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिले में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता रैली, चित्रकला, निबंध लेखन, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, संविधान प्रस्तावना वाचन, समानता, न्याय एवं शिक्षा विषयक विचार संगोष्ठी, संविधान क्विज प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, समाजसेवा गतिविधियां तथा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

जिले स्तरीय कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी के रूप में श्री दिव्यांशु चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी को नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न विकासखंडों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित नगर पंचायत डिंडौरी एवं शहपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्धारित कार्यक्रमों के तहत 10 अप्रैल को जिले के सभी हायर सेकेंडरी, सांदीपनि, उत्कृष्ट विद्यालय, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर एवं एकलव्य विद्यालयों में डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर आधारित चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

आगामी कार्यक्रमों में 11 अप्रैल को भारतीय संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी, 12 अप्रैल को सामाजिक समरसता एवं कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता रैली तथा 13 अप्रैल को विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

यह आयोजन समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के मूल्यों को बढ़ावा देने तथा व्यापक जनजागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment