अमरकंटक जबलपुर रोड़ रुसा गांव में ग्रामीणों के द्वारा लगाया चकाजाम

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी जिला करंजिया-जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के कुटेली दादर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जबलपुर–अमरकंटक रोड को रुसा के पास जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।