“विधायक विश्वामित्र पाठक ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, प्रवेशोत्सव में दिखा उत्साह”

0 477

“सम्मान, संस्कार और शिक्षा का संगम: सिहावल के अमिलिया विद्यालय में गूंजा उज्ज्वल भविष्य का संदेश”

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया में आयोजित छात्र अभिनंदन एवं प्रवेशोत्सव समारोह ने शिक्षा को एक उत्सव का रूप दे दिया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विश्वामित्र पाठक ने कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों, अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

समारोह का सबसे भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब कक्षा 5वीं एवं 8वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का हल्दी-अक्षत से पारंपरिक सम्मान किया गया। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया, वहीं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित कर शिक्षा की ओर पहला कदम मजबूत किया गया। विधायक पाठक ने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन में सम्मिलित होकर आत्मीयता का परिचय दिया, जिससे विद्यालय परिसर में अपनत्व और उत्साह का माहौल और भी प्रगाढ़ हो गया।

 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीधी श्री शैलेश सोलंकी, एसडीएम राकेश शुक्ला, सीईओ रश्मि पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, तहसीलदार जयप्रकाश पाण्डेय, समाजसेवी गजराज सिंह, अशोक शुक्ला, कपूर चंद्र साहू, सरपंच श्रीमती पार्वती रावत, प्राचार्य दिवाकर प्रसाद शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता और प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment