48 घंटे में झपटमारी का खुलासा: छात्रा से मोबाइल-बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0 327

सीधी | 31 मार्च 2026

सीधी जिले की जमोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा से झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल, बैग और नगदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण

29 मार्च 2026 को फरियादिया पूनम चतुर्वेदी निवासी ग्राम बम्हनी ने थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कॉलेज जाते समय पनवार चौहानन टोला के पास बाइक सवार दो युवकों ने चलते ऑटो से उसका झोला झपट लिया। झोले में कॉलेज के दस्तावेज, मोबाइल फोन और ₹400 नगद थे। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

शिवम भुजवा (19 वर्ष), निवासी नाग मंदिर दक्षिणी करौंदिया

सत्यम केवट (19 वर्ष), निवासी बेलबाग, सीधी

बरामद सामग्री

मोटरसाइकिल (₹50,000)

वीवो मोबाइल (₹4,000)

फरियादिया का बैग व दस्तावेज

₹200 नगद

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि आरडी साकेत, प्रधान आरक्षक राम खेलावन, आरक्षक सतीश तिवारी, केपी सिंह एवं अंकित सिंह की अहम भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment