सरदार पटेल जयंती पर डिंडोरी पुलिस का साइकिल मैराथन, एकता और स्वास्थ्य का दिया संदेश

0 196

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडोरी, 28 मार्च 2026।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडोरी के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में साइकिल मैराथन (साइक्लोथॉन) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। साइकिल मैराथन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर जबलपुर बस स्टैंड तक पहुंची और पुनः कार्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हुई।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर एसडीओपी डिंडोरी श्री सतीश द्विवेदी, कोतवाली थाना प्रभारी श्री दुर्गाप्रसाद नगपुरे, थाना यातायात प्रभारी श्री सुभाष उईके, प्रभारी रक्षित केंद्र श्री कुंवर सिंह ओलाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment