जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए नवांकुर संस्था – बैगा आदर्श समाज सेवा सेक्टर न० 01 बजाग का बोरी बांध का आयोजन 

0 510

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

बजाग-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परिकल्पना अनुसार नवांकुर संस्था के अन्तर्गत आने वाले प्रस्फुटन समिति के सदस्यों सहित उस सेक्टर में अध्ययनरत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्य क्रम के छात्र जो अपने प्रयोगशाला गाँव के नेतृत्व कर्ता के रूप में कार्य कर रहे उनके प्रयास से जलगंगा संवर्धन के महत्व लोगों को बताते हुए आज ग्राम घोपतपुर के सुहई नदी में पथ्थर काली मिट्टी बोरी में भरकर बाँधा गया । जिसको देखकर गाँव के माता बहिनों ने भी सहयोग दिये ।

गाँव के लोगों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के सराहना किये हम सब गाँव के लोगों को मिलकर ऐसा काम करना चाहिए ताकी गर्मी के समय में पानी की मात्रा बनी रहे और गाय बैल पशु के पानी पीनेऔर नहाने धोने के काम आयेगा ऐसा गाँव वाले कह रहे थे । जन अभियान परिषद के यह अभियान बहुत सराहनीय कार्य है गाँव के सहयोग भी मिल रहा है।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक श्री मति अन्जु दुबे से गाँव वाले बात कर सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिये ।

नवांकुर संस्था सेक्टर न० से रोशनी धुर्वे सन्तोष धुर्वे मेंटर सुरेन्द्रधर बड़गैया शिवकुमार धुर्वे मेंटर पूजा तिवारी समिति से विजय पन्द्राम रामू मरावी संजय कुमार उइके बेला बाई दीपकली । Msw छात्र सन्तोष कुमार उइके दीपकली पंच विशेष रूप से ग्रामवासियों की सहभागिता रही ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment