पुराना विवाद थमा नहीं, जिला अस्पताल में फिर हंगामा—मेडिकल कराने आए युवक से मारपीट, डॉक्टर पर गंभीर आरोप

🚨 सीधी से सनसनीखेज खबर 🚨
सीधी, मध्य प्रदेश।
जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां एक मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नया विवाद सामने आ गया। कोल्हुडीह क्षेत्र से जुड़ा पुराना विवाद अब अस्पताल तक पहुंच गया और हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल जांच के लिए आए एक युवक के साथ अस्पताल में मारपीट किए जाने का आरोप है। आरोप यह भी है कि विवाद के दौरान युवक को थप्पड़ मारे गए और नुकीली वस्तु से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम में डॉक्टर असलम खान पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा और तनाव की स्थिति बन गई।
घायल युवक का इलाज जारी है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि रसूखदार लोगों के दबाव में जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं और ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।
👉 बड़ा सवाल—आखिर कब सुधरेंगे जिला अस्पताल के हालात और कब मिलेगी पीड़ित को न्याय?