सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी — 4 नाबालिग सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपे

0 10,291

🚨 BREAKING NEWS |Pride India News 🚨सीधी जिले के थाना मझौली पुलिस ने अपहृत बच्चों की तलाश में अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अन्य राज्यों और जिलों में दबिश देकर 04 नाबालिगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में यह बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विशाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऑपरेशन को सफल बनाया।

🔍 क्या रही पूरी कार्रवाई:

महाराष्ट्र से पहली दस्तयाबी:

आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस ने दबिश देकर सुरक्षित बरामद किया।

रामपुर नैकिन से 2 नाबालिग बरामद:

एक ही आरोपी ने अलग-अलग झांसे देकर दोनों को अपने साथ ले गया था, पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दोनों को छुड़ाया।

गुजरात के मोरबी से चौथी बरामदगी:

पुराने मामले में आरोपी के चंगुल से नाबालिग को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

⚖️ आरोपियों पर कार्रवाई:

सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कठोर कार्रवाई जारी है। एक आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे नोटिस दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है।

👮‍♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस अभियान में थाना मझौली की टीम सहित शेषमणि मिश्रा, पी.एल. टांडिया, संतोष साकेत, अरुण सिंह, विजय सिंह, अनूप पेंड्रो और जीतेन्द्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 संदेश:

सीधी पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है और नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment