स्टॉप डेम निर्माण में लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों में भारी नाराजगी
🚨 BREAKING NEWS | Pride India News 🚨डिंडौरी जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर में बन रहे स्टॉप डेम निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
⚠️ क्या हैं आरोप:
निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग
सीमेंट और रेत का अनुपात सही नहीं
डेम निर्माण में तराई (क्योरिंग) की कमी
भविष्य में डेम के कमजोर होने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपए की लागत से बन रहे इस स्टॉप डेम में यदि इसी तरह लापरवाही जारी रही, तो यह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकता है और सरकारी धन की बर्बादी होगी।
😡 ग्रामीणों में आक्रोश:
ग्रामवासियों ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।
⚡ आंदोलन की चेतावनी:
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
👉 बड़ा सवाल:
क्या प्रशासन समय रहते जांच कर कार्रवाई करेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा सरकारी काम?
📍 रिपोर्टर: सोहन श्याम, बजाग (डिंडौरी