डाॅ मुन्नालाल देवदास शिक्षा और साहित्य में नवाचार हेतु रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान से सम्मानित 

0 258

 

चार पुस्तकों का हुआ विमोचन

 

100 से अधिक कवि साहित्यकारों का सम्मान

 

नये और पुराने सभी कलमकारों ने किया काव्यपाठ

 

रत्नांचल जिला साहित्य एवं जन कल्याण समिति गरियाबंद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में चतुर्भुज धाम सिरकट्टी आश्रम कुटेना में पुस्तक विमोचन, काव्यपाठ और रत्नांचल रत्न सम्मान समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

जिसमें गरियाबंद जिला के गौरव राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त नवाचारी प्रधान पाठक , कवि गीतकार साहित्यकार एवं गुरुकुल विद्यालय सिरकट्टी आश्रम के उपाध्यक्ष डाॅ मुन्नालाल देवदास को शिक्षा साहित्य और मानस के क्षेत्र में प्रेरणादायक नवाचार के लिए रत्नांचल रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

 

इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास ने छत्तीसगढ़ की बेटी कौशल्या, छत्तीसगढ़ के गाँधी पंडित सुन्दरलाल शर्मा, संतकवि पवन दीवान और गरियाबंद के गौरव गाथा आदि विषय पर अखिल भारतीय निःशुल्क काव्य लेखन प्रतियोगिता करा चुके।

 

डाॅ देवदास की अब तक 25 किताबें प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें उनकी तीन किताबें वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है, पहला राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन के 75 साल, दूसरा ऐतिहासिक पैरीनदी परिक्रमा, तीसरा श्यामनगर में राष्ट्रगान की अनूठी परम्परा शामिल है। इसी प्रकार अंकों से अक्षर बनाने और विविध प्रकार के ज्ञानवर्धक शैक्षिक नवाचार को 37 वर्ल्ड रिकार्ड मिल चुके हैं।

 

जिला स्तरीय पुस्तक विमोचन की कडी़ में चार पुस्तकों का विमोचन हुआ। जिसमें पहला रत्नों से भरा रत्नांचल साझा काव्य संग्रह , दूसरा गणपत राम नायक की श्रीराम कथामृत , तीसरा जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप का काव्य संग्रह सिरफिरे कुछ कहते हैं और चौंथा शिक्षक कृष्ण कुमार अजनबी के बुक का विमोचन हुआ और उनके द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

 

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक जनक ध्रुव ,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, सुभांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत, भुवनेश्वर साहू व्यवस्थापक गुरुकुल विद्यालय, रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर सदाराम सिन्हा, नूतन साहू संरक्षक, जितेन्द्र सुकुमार अध्यक्ष आदि मंचासीन रहे ।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश चौहान, उमेश श्रीवास, कृष्ण कुमार अजनबी ,केंवरा यदु सुधा शर्मा फानेंद्र साहू डॉक्टर मोतीलाल साहू देवेंद्र ध्रुव भोजराम साहू थानू राम निषाद कमलेश माझी संतोष सोनकर पुरुषोत्तम चक्रधारी ,कमलेश कौशिक कठलहा भुवन श्रीवास , थानूराम निषाद, राधेश्याम सेन, राजेश साहू संतोष व्यास आदि कवि और कलमकार साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment