प्राथमिक चिकित्सा किट और प्रमाण पत्र वितरित।

0 447

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटना मदद मिलती है, सी,ओ ट्रैफिक

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। परिवहन कार्यालय (ARTO) शाहजहांपुर तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के समन्वय से सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वह अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा मित्र अनुभावनात्मक प्रतिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं भारत कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम में उपस्थित सी ओ यातायात संजय कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, संभागीय निरीक्षक विकास यादव, माल एवं कर अधिकारी आर पी गौतम, टी एस आई विनय पांडेय ने उपस्थित सभी युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जिससे युवाओं में जागरूकता आये और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। इस अवसर पर सभी को प्राथमिक चिकित्सा किट, जैकेट, हेलमेट, टॉर्च, ट्रैफिक बटन आदि आवश्यक उपकरण सहित प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। सी ओ यातयात संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में मदद मिलती है।

 

संभागीय निरीक्षक विकास यादव व माल एवं कर अधिकारी आर पी गौतम ने माय भारत स्वयंसेवकों को विभिन्न यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

 

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में जिम्मेदारी, नेतृत्व और सामाजिक सेवा की भावना का विकास होता है।

 

टी एस आई विनय पांडेय ने युवाओं से नशे में गाड़ी न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व तय गति अनुसार ही वाहन चलाने हेतु समाज में जागरूकता के लिये प्रेरित किया

 

कार्यक्रम में ए आर टी ओ कार्यालय तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment