समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद शिव दयाल चौरसिया की जयंती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया याद।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। समाजवादी विचारों के धनी शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद (राज्यसभा) की जयन्ती बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई
इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया
इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और समाजवादी विचारों के धनी शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद (राज्यसभा) के योगदान पर चर्चा की गई.
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान कहा कि कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद के सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तन के इतिहास में अनेक ऐसे व्यक्तित्व हुए, जिन्होंने सत्ता के शिखर पर रहकर नहीं, बल्कि वंचित समाज के बीच रहकर इतिहास की दिशा बदली। ऐसे ही व्यक्तित्व थे शिव दयाल सिंह चौरसिया, जिनका जीवन स्वतंत्रता-पूर्व भारत से लेकर संविधानोत्तर भारत तक सामाजिक समानता, विधिक न्याय और बहुजन अधिकारों के संघर्ष का जीवंत दस्तावेज है
इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया जी केवल एक सफल वकील,सांसद या संवैधानिक संशोधनकर्ता नहीं थे, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक चेतना थे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिव दयाल सिंह चौरसिया का जन्म 13 मार्च 1903 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद के ग्राम खरिका में हुआ, जो वर्तमान में तेलीबाग, लखनऊ के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म एक संपन्न किंतु सामाजिक रूप से जागरूक चौरसिया (पिछड़ा वर्ग) परिवार में हुआ।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू,सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा नेता दोद राम वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाफिज अंसारी,छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,युवज़न सभा के जिला अध्यक्ष आकाश यादव,महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, नाजिम फारुकी, सचिन सक्सेना,असलम खान, शाहरुख खान,देव कुमार भोजवाल,हर्ष,मोहम्मद अजान, सुरजीत यादव,रानू खान,मोहम्मद फिरोज,बकार खान,अख्तर खान,इमरान खान,अनिल कुमार भास्कर, मोहम्मद इकबाल, खिजर महबूब खान,साजिद अली,पप्पू यादव,मोहसिन खान,आरिफ खान,दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।