रा. मध्य विद्यालय मांदिल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

डॉ. अरविंद चौधरी बोले – होली आपसी सद्भाव, भाईचारा और खुशियों का पर्व
जहानाबाद (पटना, बिहार)।
रा. मध्य विद्यालय मांदिल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया तथा सभी के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सह एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी ने कहा कि होली आपसी सद्भाव, भाईचारा और खुशियों का त्योहार है। इस दिन सभी लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से मिलते हैं और रंग-गुलाल लगाकर प्रेम व एकता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन से आपसी बंधुत्व और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।
समारोह में मुख्य रूप से डॉ. अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी, रानी अर्पणा, सुनीता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सरिता कुमारी, सतीश सुंदरपुरी, अरुण कुमार, विभा वर्मा, रौली कुमारी, अरशद जमा, आशुतोष कुमार, श्याम कुमार, ऋषिकांत कुमार, शक्ति कुमार, गंगा पासवान, कंजीत मांझी, फेकनी देवी, सीता, सविता, सुनैना सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
— नवीन कुमार, संवाददाता पटना (बिहार)