सीधी: हाइवे-39 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर

0 378

ग्राउंड जीरो बहरी से रिपोर्ट: अरविंद द्विवेदी,

सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत भितरी नेबूहा बांध के पास हाइवे-39 (सीधी-सिंगरौली मार्ग) पर बुधवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिनमें से एक का पैर टूटने की भी सूचना है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना में घायल युवकों की पहचान

कृष्णा कुशवाहा, निवासी सीधी — जो जल निगम की निर्माणाधीन टंकी में कार्यरत हैं

लखन कुशवाहा, निवासी भितरी — पेशे से मजदूर

बताया जा रहा है कि कृष्णा कुशवाहा सीधी की ओर जा रहे थे, जबकि सामने से आ रही लखन कुशवाहा की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी मृत्युंजय प्रसाद गौतम (कुबरी) एवं यज्ञराज यादव, भितरी (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि) मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी भिजवाने की व्यवस्था की।

फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना बहरी थाना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment