महापौर अर्चना वर्मा ने स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर।
नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

महापौर ने सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, नालियों की साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रतिदिन प्रातःकाल नियमित सफाई, समयबद्ध कूड़ा उठान एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोग-मुक्त बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा द्वारा भी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।
महापौर अर्चना वर्मा ने ने आमजन से अपील की कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।