बजाग मेला में बजाग लूम महिला बुनकर कंपनी का हथकरघा स्टॉल आकर्षण का केंद्र

0 481

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

बजाग- मेला के आयोजन में बजाग लूम महिला बुनकर कंपनी द्वारा समूह निर्मित हथकरघा वस्त्रों का स्टॉल लगाया गया, जो मेले में आए आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

 

स्टॉल पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइन में तैयार किए गए हथकरघा वस्त्रों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। स्थानीय शिल्पकला, रंग संयोजन और बुनाई की गुणवत्ता को दर्शाते इन उत्पादों को लोगों ने सराहा।

 

इस पहल से महिला स्व-सहायता समूहों को विपणन का अवसर, स्थानीय उत्पादों को पहचान तथा महिलाओं की आय में वृद्धि को बढ़ावा मिला। मेले में आए नागरिकों ने स्टॉल का अवलोकन कर खरीदारी की और महिला बुनकरों के प्रयासों की प्रशंसा की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment