सार्वजनिक व्यायामशाला की जमीन पर विवाद, मारपीट के चार आरोपियों को 3-3 माह का सश्रम कारावास

0 210

इंदौर।
सार्वजनिक व्यायामशाला की भूमि पर अवैध भराव को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले चार आरोपियों को माननीय न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री मृणाल मोहित, जिला इंदौर (म.प्र.) द्वारा थाना बाणगंगा के प्रकरण क्रमांक 4303857/2014 में निर्णय पारित किया गया।
न्यायालय ने आरोपीगण
1. सतीश शर्मा,
2. विनोद शर्मा,
3. विकास शर्मा,
4. रवि शर्मा
(सभी निवासी इंदौर) को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दोषी पाते हुए प्रत्येक को 3-3 माह का सश्रम कारावास एवं ₹1000-₹1000 अर्थदंड से दंडित किया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
अभियोजन के अनुसार फरियादी ने दिनांक 2 जनवरी 2014 को थाना बाणगंगा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ईंट भट्टे पर काम करता है। शाम लगभग 4 बजे वह अपने साथियों राधेश्याम, देवीसिंह एवं बुआ मंजू राय के साथ खड़ा था। उसी समय आरोपीगण सार्वजनिक व्यायामशाला की जमीन पर भराव कर रहे थे। फरियादी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और लाठी व ईंटों से हमला कर दिया, जिससे फरियादी एवं अन्य व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना को मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने देखा। पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 09/2014 अंतर्गत धारा 323, 294, 506, 34 भा.दं.सं. में मामला दर्ज कर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान मौके का नक्शा तैयार किया गया, साक्षियों के बयान दर्ज किए गए, आरोपियों को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दोषी मानते हुए दंडित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment