नगर निगम प्रांगण में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सिंगरौली, 30 जनवरी 2026
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 30 जनवरी को नगर पालिक निगम सिंगरौली में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौन अवधि के दौरान नगर निगम परिसर में समस्त कार्य एवं आवागमन बंद रखा गया। दो मिनट के मौन की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सावधान मुद्रा में खड़े रहे और शहीदों के बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त वित्त अनुपम द्विवेदी, सहायक आयुक्त एच.एम. श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. चतुर्वेदी, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।