Breaking News

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0 206

सिंगरौली | 30 जनवरी 2026
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अमर शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर जिला सिंगरौली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस थानों एवं इकाइयों में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक  पी.एस. परस्ते, सूबेदार  आशीष तिवारी, उप निरीक्षक  पवन सिंह सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11:00 बजे सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
इसी प्रकार जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव हमें देशभक्ति, एकता और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment