खेड़ीकला की सीताबाई बनीं आत्मनिर्भर: सरकारी योजनाओं ने बदली जिंदगी

0 223

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा

 

पांढुर्णा | जनपद पंचायत पांढुर्णा की ग्राम पंचायत खेड़ीकला में सरकारी योजनाओं के असरदार क्रियान्वयन से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा सुधार दिख रहा है। यहाँ की निवासी सीताबाई भिमराव राजगुरू के लिए शासन की योजनाएं वरदान साबित हुई हैं।

सीताबाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है, जिससे उन्हें कच्ची झोपड़ी की समस्याओं से मुक्ति मिली। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए उन्हें संतरा फलोद्यान योजना का लाभ दिया गया, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा, परिवार को राशन कार्ड के जरिए नियमित खाद्यान्न मिल रहा है। रसोई के धुएं से राहत दिलाने के लिए उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी दिया गया है। बुढ़ापे के सहारे के लिए सीताबाई को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ भी मिल रहा है।

खेड़ीकला की यह सफलता कहानी दर्शाती है कि यदि योजनाएं सही व्यक्ति तक पहुँचें, तो ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment