महापौर अर्चना वर्मा ने 20 विद्युत वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

0 272

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

 

महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने ककरा स्थित वर्कशॉप को नवनिर्मित कराकर इलेक्ट्रिक वहीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया और 20 विद्युत चार्जिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर ने कहा कि इससे महानगर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों से अपील की कि वे अपने कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम के कूड़ा वाहन को दें। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहनों की देखभाल और कार्यों को ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम में पार्षद व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment