नर्मदा प्रकटोत्सव पर माँ रेवा रानी सरकार समिति के युवाओं ने जिला अस्पताल में किया फल-बिस्किट व पानी वितरण

0 190

 

डिंडोरी -नर्मदा प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर माँ रेवा रानी सरकार समिति के युवाओं द्वारा सेवा भाव का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति के युवाओं — रनवीर कटारे, ज़फर सिद्दीकी, सक्षम बर्मन, आदि चौहान, आकिब ख़ान, विराट काँसकर, आशु बर्मन, कमता उद्दे, जन्मेश पाठक, पार्थ जैन, कुसर्ग चौरसिया एवं ओम श्रीवास — ने जिला अस्पताल पहुँचकर मरीजों व उनके परिजनों को फल, बिस्किट एवं पानी का वितरण किया।

इस अवसर पर युवाओं ने सभी मरीजों को नर्मदा प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। साथ ही माँ नर्मदा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ एवं तंदुरुस्त हों और उन्हें जीवन भर नर्मदा मैया की कृपा प्राप्त होती रहे।

समिति के युवाओं ने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। अस्पताल परिसर में इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की और युवाओं के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment