77वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दी शुभकामनाएं

0 322

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी | रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी | विशेष

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने समस्त देशवासियों, क्षेत्रवासियों एवं विशेष रूप से युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

शैक्षणिक कार्यक्रम में सहभागिता

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल दिनभर विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने ग्राम राजगढ़ स्थित श्री हीरालाल स्मृति मार्तंड हाई स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिक स्नेह कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की।

 

 

विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश

 

पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ जीवन जीने की कला, अच्छे संस्कार और बड़ों का सम्मान भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने मध्यप्रदेश के बच्चों से पढ़ाई के साथ चरित्र, अनुशासन और व्यवहार को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

धार्मिक आयोजन में उपस्थिति

इसके पश्चात पूर्व मंत्री ग्राम अतरैला पहुंचे, जहां आर्मी से सेवानिवृत्त सूबेदार श्री गणेश प्रसाद पटेल के निवास पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। कथा के संगीतमय प्रसंगों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

 

छूही खदान हादसे पर शोक व्यक्त

 

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सीधी जिले के ग्राम परसोहर, तहसील देवसर में छूही खदान धसने की दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की।

 

अपाक्स नववर्ष मिलन समारोह में सहभागिता

पूर्व मंत्री श्री पटेल ने सीधी में अपाक्स मध्यप्रदेश (अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संगठन) द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में शामिल होकर आयोजकों को बधाई दी और सभी के लिए स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

 

 

पत्रकारों से संवाद

 

इसके अलावा इंडियन कॉफी हाउस, सीधी में आयोजित पत्रकार नववर्ष मिलन कार्यक्रम में पत्रकार साथियों से सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद किया।

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

इस दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इंदौर में ज़हरीले पानी से हुई मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे “स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के साथ धोखा” बताया तथा दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की अनदेखी पर चिंता जताई।

 

जातिगत जनगणना को बताया ऐतिहासिक कदम

 

पूर्व मंत्री श्री पटेल ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा कराई गई जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह मॉडल पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

संविधान की रक्षा का संकल्प

अंत में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment