सीधी पुलिस ने एक दिन में अवैध शराब के 104 मामले पकड़े, 444 लीटर शराब जब्त

0 451

सीधी।

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ‘प्रहार 2.0’ के तहत सीधी पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में अवैध शराब बिक्री के 104 मामलों का खुलासा किया है। इस दौरान 444 लीटर अवैध शराब जब्त कर 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

24 जनवरी को जिलेभर में 30 से अधिक विशेष टीमों का गठन कर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर त्वरित कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 37 हजार 200 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने कहा कि “अभियान प्रहार 2.0 के तहत अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। यह मुहिम आगे भी इसी मजबूती के साथ जारी रहेगी।”

इस अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों और उनकी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment