सीधी में कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल का नववर्ष मिलन समारोह, पत्रकारों से समाज-देश के मुद्दों पर हुआ आत्मीय संवाद

0 329

 

सीधी (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री कमलेश्वर पटेल जी ने आज सीधी स्थित इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में पत्रकार साथियों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए समाज और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया।

श्री पटेल ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, संविधान की रक्षा, किसानों-मजदूरों की समस्याएं, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर जागरूक चर्चा अत्यंत आवश्यक है।

नववर्ष मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां आपसी विचार-विमर्श के साथ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment