गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी फहराएंगे ध्वज

0 229

सीधी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी होंगे। कलेक्टर श्री सोमवंशी स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, समारोह की शुरुआत प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण से होगी। इसके उपरांत 09:10 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। 09:25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत 10:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रारंभ होंगी, जबकि 10:30 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके पश्चात विकास आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment