शिक्षा से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है, जेपी चंद्रवंशी

0 383

मोदनगंज (जहानाबाद) प्रखंड क्षेत्र के अरहीट दौलतपुर गांव में बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मृत्युंजय कुमार ने की, इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य जय प्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति और समाज के साथ देश का विकास नहीं हो सकता, क्योंकि शिक्षा से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है, उन्होंने आह्वान कर कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,नि शुल्क पाठ्य पुस्तक योजना, छात्रवृत्ति योजना, मध्याहन भोजन योजना, साईकिल, पोशाक योजनाओं का लाभ लेनें के लिए छात्रों से अपील किया, वहीं मौके पर जरूरत मंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया,इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता व शिक्षा विद शिवरतन प्रसाद, पुर्व मुखिया रंजन चंद्रवंशी, अखिलेश चंद्रवंशी,गेंदी चौधरी समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment