सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0 178

सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्री संतोष शाह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया। परेड और बैंड की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के पश्चात मार्च-पास्ट एवं खेल ध्वज फहराने के साथ प्रारंभ हुआ, इसके पश्चात खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ ली।बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। विधायक श्री रामनिवास शाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की।

समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment