सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बूथ क्रमांक 251 में एसआईआर अभियान की समीक्षा की

0 8,763


सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नगर पालिका परिषद अंतर्गत नवीन बूथ क्रमांक 251 में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने बूथ टोली एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकर नवीन मतदाता सूची का वाचन किया तथा उसमें आवश्यक संशोधन, अद्यतन और सूची की गुणवत्ता सुधारने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, बूथ अध्यक्ष अधिवक्ता फूलचंद गुप्ता, बूथ महामंत्री अमित बसंतानी, गणमान्य नागरिक उमेश सोनी, अनूप कुमार गुप्ता, विजय अग्रवाल, बीएलओ कल्पना सिंह सहित मतदान केंद्र के अनेक निवासी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment