सड़क दुर्घटना में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दिखाई मानवता, घायलों को दिया प्राथमिक उपचार

0 6,155


सीधी।
कल सिंगरौली से पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर सीधी लौटते समय बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजभोग ढाबा के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में एक बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।


घटना को देखते ही सीधी लोकसभा सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायलों की सहायता की। सांसद डॉ. मिश्रा ने अपनी गाड़ी में उपलब्ध पट्टियां एवं प्राथमिक उपचार की दवाएं मंगवाकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उनकी हालत में तत्काल सुधार हुआ।
इसके पश्चात सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने तुरंत बहरी थाने को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी श्री राजेश पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा और सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।


सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की त्वरित सक्रियता, मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार नेतृत्व से कई घायलों को समय पर सहायता मिल सकी। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशंसा की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment