गुलाबगंज-गुनुआ में सकल हिन्दू समाज का भव्य सम्मेलन, संतों ने दिया एकता और राष्ट्रहित का संदेश

0 269

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

गुलाबगंज-गुनुआ। रविवार को गुलाबगंज-गुनुआ क्षेत्र में सकल हिन्दू समाज द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बघराजन माता मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। मंच पर धनौरा धाम सरकार के रोहित राज शास्त्री, वृंदावन धाम के कथावाचक मनमोहन शास्त्री सहित गुलाबगंज क्षेत्र के संत समाज मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता रोहित राज शास्त्री ने समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट होने, देशहित में कार्य करने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी के उपयोग पर जोर दिया। वृंदावन धाम से पधारे मनमोहन शास्त्री ने माता-पिता की सेवा, बच्चों को अच्छे संस्कार देने और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

संघ के जिला शारीरिक प्रमुख गौरव शर्मा ने कहा कि देश की उन्नति के लिए समाज को मिलकर काम करना होगा, संसाधनों का संवर्धन कर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कानूनों के पालन, वृक्षारोपण और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने जातिगत भेदभाव भूलकर समरस भजन और सामूहिक भोजन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अनुशासित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्मेलन संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment