कांग्रेस की छाती पर मूंग दलते रहेंगे, बहरी की जनसभा में विकास सौगातों की बरसात करते हुए मुख्यमंत्री ने छोड़े शब्द बांण

0 294

 

सीधी बहरी (रिपोर्ट राकेश शर्मा) सीधी जिले के बहरी में 9 जनवरी 2026 को आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते एवं राजनीतिक तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, और कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने क्षेत्र को विकास से वंचित रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में केवल घोषणाएं हुईं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को कुछ नहीं मिला। जबकि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर विकास किया है।

 

मुख्यमंत्री ने मंच से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की कई घोषणायें कीं। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार ने विकास को राजनीति से ऊपर रखा है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब झूठे वादों को पहचान चुकी है और विकास के नाम पर राजनीति करने वालों को करारा जवाब दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, जबकि सरकार धरातल पर काम कर रही है। और हम कांग्रेस की छाती पर ऐसे ही मूंग दलते रहेंगे।

 

सभा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणाएं भी की गईं, जिसमें बहरी में अगले सत्र से कॉलेज खोलने तथा सिहावल में शासकीय महाविद्यालय में साइंस और वाणिज्य कॉमर्स के कोर्स चालू करने, गोपद पर पुल बनाने, बहरी अस्पताल का सिविल अस्पताल में उन्नयन एवं कई ग्रामों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने एवं गांव गांव तक सिंचाई पहुंचाने तथा चुरहट से चितरंगी तक टू लेन सड़क बनाने की भी घोषणा की गई। जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह देखने को मिला। उनके संबोधन के बीच-बीच में “विकास के साथ सरकार” और “मुख्यमंत्री जिंदाबाद” के नारों से सभा स्थल गूंजता रहा।

 

जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाने और सरकार को समर्थन देने की अपील की। प्रस्तुत है सीधी- बहरी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment