जय श्री राम सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
. शनिवार, 10 जनवरी 2026
💠👉कांग्रेस की छाती पर मूंग दलते रहेंगे, सीधी जिले के बहरी की जनसभा में विकास सौगातो की बरसात करते हुए मुख्यमंत्री ने छोड़े शब्द बांण।
💠👉बहरी में अगले सत्र से कॉलेज खोलने की घोषणा सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 201 करोड़ 64 लाख के 209 कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
💠👉सीधी के बहरी में परंपरागत लोक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का हुआ अभिनंदन।
💠👉सीधी में मनरेगा की बदहाली बनाम विकास के शिलान्यास, पूर्व मंत्री कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल द्वारा वर्तमान सरकार पर तीखा हमला।
💠👉सीधी के बहरी में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जताया आभार।
💠👉अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ कार्ड पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दबाव में नहीं बदलेगी हमारी ऊर्जा नीति।
💠👉UN का दावा- 50% अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत रहेगा सबसे तेज़ बढ़ने वाली इकोनॉमी।
💠👉 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब केस में तय हुए आरोप।
जयपुर मेंबेकाबू लग्जरी कार का तांडव 100 की रफ्तार से 18 लोगों को रौंदा! मची चीख-पुकार।
💠👉मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम? PAK को इजरायल की दो टूक, मुनीर के सपने चकनाचूर।
💠👉पाकिस्तान बोला इजरायली पीएम नेतन्याहू को किडनैप करे अमेरिका, अपने कोर्ट में चलाए मुकदमा।
💠👉गडकरी बोले- अब सिर्फ ऑटोमोबाइल कंपनियां ही स्लीपर बस बनाएंगी,पिछले 6 महीने में आग लगने की 6 बड़ी घटनाओं में 145 लोगों की जान गईं।
💠👉पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार, ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था, गृह मंत्रालय को जानकारी भेजी गई।
💠👉पुतिन की नई बैलिस्टिक मिसाइल से दहला यूक्रेन, ‘4000 डिग्री सेल्सियस’ के वार से चार लोगों की मौत, 24 घायल।
💠👉 आई-पैक मामला,ममता बनर्जी बोलीं- सीएम नहीं, टीएमसी अध्यक्ष के तौर पर गई थी।
💠👉सार्वजनिक माफी की मांग, पूर्व खिलाड़ी को इंडियन एजेंट कहने पर भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर, BCB अधिकारी की लगा दी क्लास।
💠👉गृह मंत्रालय के सामने धरना दे रहे आठ तृणमूल कांग्रेस सांसद हिरासत में।
💠👉हाई कोर्ट में ED की याचिका, ममता बनर्जी व पुलिस अधिकारियों की भूमिका की CBI जांच की मांग।
💠👉’शाक्सगाम घाटी भारत का अभिन्न अंग, कब्जा मंजूर नहीं’,चीन-पाकिस्तान को भारत की सीधी चेतावनी।
💠👉चांदी 1 दिन में 6982 रुपए महंगी हुई कीमत पहुंची 243000 रुपये।
खेल समाचार
💠👉🏏एन डी क्लार्क के ऑलराउंड प्रदर्शन से आरसीबी महिला ने मुम्बई इंडिया को तीन विकेट से हराया।
🌺प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌺