विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

घोसी (जहानाबाद ) उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज के सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन, जहां शिक्षक, समुदाय सहित शिक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया, इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि विद्यालय में छः से चौदह आयु वर्ग के सभी बच्चों नि शुल्क मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना है, इस दौरान विद्यालय में वाल केन्द्रीत शिक्षा प्रणाली के जरिए हम अपने विद्यालयों में अध्ययन कर रहे बच्चों को भय सदमे एवं चिंता से मुक्ति दिलाना है, लिहाजा विद्यालय में सतत् व्यापक मुल्याकंण जारी है , शिक्षा के प्रति लोक भागीदारी कर शिक्षा के प्रति वातावरण को निर्माण करना है, जिससे विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता हों सके, इस अवसर पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम कानून, शिक्षक अविभावक की बैठक, विद्यालय विकास योजना, विद्यालय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिक्षा, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है, इस अवसर पर मिडिया संभाग प्रभारी श्रीमती नैनिका कुमारी, प्रशिक्षिका कविता देवी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, अध्यक्ष रीकु देवी, सचिव अनिता देवी, संगीता देवी समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे