Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले को देंगे 21,322 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात,09 जनवरी को बहरी में लोकार्पण-शिलान्यास एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम

0 102

सीधी | 08 जनवरी 2026,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 09 जनवरी 2026 को सीधी जिले के बहरी में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 2 बजे से विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम, साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर जिले में कुल 21,322.18 लाख रुपये की लागत से जुड़े 714 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना को नई गति मिलेगी।

179 विकास कार्यों का लोकार्पण,

मुख्यमंत्री द्वारा 6,801.40 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। ये कार्य अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी एवं जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पूर्ण किए गए हैं।

30 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास,

इसके साथ ही 13,362.67 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 30 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। ये कार्य पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क संभाग) के अंतर्गत किए जाएंगे।

‘एक बगिया मां के नाम’ योजना से 505 हितग्राही लाभान्वित

कार्यक्रम के दौरान ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 1,158.11 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण आजीविका एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण एवं हितग्राही उन्मुखीकरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुँचेगी और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

ये रहेंगे प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में—

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक

विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक

विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम

विधायक चुरहट श्री अजय सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह

पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी

वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवकुमार सिंह चौहान

उपस्थित रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment