पांढुर्णा समाचार: कांग्रेस ने मनाया मिलन समारोह, मंत्री का फूंका पुतला

संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ
पांढुर्णा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज विधायक कार्यालय में नव वर्ष मिलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का सत्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक नीलेश उईके और प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमारी गीता कड़वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के पश्चात दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई 16 मौतों के विरोध में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने घंटा बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया। आयोजन में पांढुर्णा, सौसर, नांदनवाड़ी और बड़चिचोली ब्लॉक के पदाधिकारी शामिल हुए।