हुलासगंज प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का हुआ प्रशिक्षण आयोजित

0 168

जहानाबाद i जिले के हुलासगंज प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक, समुदाय और शिक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया, इस दौरान जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता का होना जरूरी है, क्योंकि शिक्षक समुदाय और बच्चे हमारे विद्यालय के एक अपरिहार्य अंग माने जाते हैं, इसलिए शिक्षा सहित विद्यालय के समुचित विकास में गांव और समुदाय की सहभागिता का होना जरूरी माना गया है, वहीं प्रशिक्षिका कविता देवी, और जया देवी ने बताया कि विद्यालय हमारे है बच्चे हमारे है तो शिक्षा के प्रति जिम्मेवारी भी हम सबों की होनी चाहिए, लिहाजा विद्यालय के सफल संचालन में शिक्षा समिति के सदस्यों का उनका कार्य और दायित्व का बोध कराना है, यहां बता दें कि विद्यालय के कुशल संचालन व प्रबंधन सहित विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नांमाकन,उनका ठहराव व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा है इस दौरान प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी, आनंद कुमार भारती, रेखा देवी, गौरव कुमार, सचिव सोभा देवी, सीता कुमारी समेत कई लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment