रा.म. विद्यालय मांदिल में सावित्रीबाई फुले जयंती व प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी का जन्मदिवस मनाया गया

0 315

 

जहानाबाद।

रा० मध्य विद्यालय मांदिल के प्रांगण में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक, नारी मुक्ति की प्रणेता एवं विद्या की देवी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संयोगवश इसी दिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी का भी जन्मदिवस होने से यह अवसर और भी विशेष बन गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा माता सावित्रीबाई फुले एवं प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी का संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने माता सावित्रीबाई फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना की।

अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने वंचितों, शोषितों, दलितों, बहुजनों और विशेषकर महिलाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। समाज की प्रताड़नाओं के बावजूद उन्होंने शिक्षा की ज्योति जलाए रखी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से परिश्रम और लगन से पढ़ाई कर माता सावित्रीबाई फुले जैसे समाज सुधारक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी, रानी अर्पणा, राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सतीश सुंदरपुरी, ऋषिकांत कुमार, शक्ति कुमार, कंजीत मांझी, गंगा पासवान, विभा वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment