Breaking News

बहरी प्रीमियर लीग–13: कमलेश्वर पटेल की मौजूदगी में बहरी UCA विजयी

0 499

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी,

रिपोर्ट :शाहिद खान

 

सीधी /

बहरी:

जुनून, जज़्बा और जीत का जश्न! पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की मौजूदगी में बहरी प्रीमियर लीग–13 का रोमांच चरम पर, बहरी UCA की शानदार फतह

 

बहरी प्रीमियर लीग क्रिकेट–13 के तहत बहरी UCA और बहरी RCC के बीच खेला गया मुकाबला इंतिहाई रोमांचक, मर्यादित और खेल-रूह से भरपूर रहा। दोनों टीमों ने डिसिप्लिन, टीमवर्क और जज़्बा-ए-खेल का शानदार मुज़ाहिरा करते हुए मैदान को जोश और जुनून से रोशन कर दिया। कड़े संघर्ष और आख़िरी दम तक चले मुकाबले के बाद बहरी UCA ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की, जिसने दर्शकों के दिल जीत लिए।

 

जीत पर बहरी UCA टीम को दिली मुबारकबाद और उज्ज्वल मुस्तक़बिल के लिए ढेरों दुआएं। वहीं बहरी RCC टीम ने भी हार के बावजूद हिम्मत, हुनर और खेल-शऊर का जो परिचय दिया, वह क़ाबिल-ए-तारीफ है।

“जीत हार से ऊपर होता है खेल का उसूल,

जो मैदान में निभाए किरदार, वही कहलाए क़ुबूल।”

 

इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने खेल भावना को सलाम पेश करते हुए दोनों टीमों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन नौजवानों में अनुशासन, भाईचारा और समाजी सौहार्द को मज़बूत करते हैं।

“खेल सिखाता है सब्र, सलीका और इत्तेहाद,

यही जज़्बा बने तो संवर जाए हर हालात।”

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment