जल संचयन अभियान: जन सहयोग से भीमखेड़ी में हुआ बोरी बंधान, ग्रामीण दिखा रहे उत्साह

0 512

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ

पांढुरना। जिले में जल संरक्षण की दिशा में चलाया जा रहा जल संचयन अभियान जन अभियान परिषद के नेतृत्व में सफलता की नई कहानी लिख रहा है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ और जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीण और छात्र मिलकर जल सहेजने का कार्य कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम भीमखेड़ी में बोरी बंधान का निर्माण कर जल संचलन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदु सूर्यवंशी और विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में सीएमसीएलडीपी के छात्रों, प्रस्फुटन समितियों और परामर्शदाताओं ने श्रमदान कर बोरी बंधान तैयार किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए इसे भविष्य के लिए अनिवार्य बताया गया।

इस अवसर पर राजू वरूड़कर, वर्षा खुरसंगे, प्रवीण साहु, कौशल देशभ्रतार, मीना धुर्वे, धीरज गजभिए सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और छात्र उपस्थित रहे। परिषद के माध्यम से जिले के अन्य ग्रामों में भी यह अभियान निरंतर जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment