सादर अभिवादन, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

0 225

 

संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

🕉 मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025🕉

🔆➖सीधी पुलिस की सतर्कता से दो लापता किशोर सुरक्षित मिले परिजनों ने किया धन्यवाद।

🔆➖सीधी पुलिस का शिकंजा कसता गया, बदमाशों में फैली दहशत, रात्रि कालीन कांबिंग गस्त में 75 वारंटी हुए गिरफ्तार।

🔆➖सीधी में शीतलहर की चुनौती और हुक्म रानों की जिम्मेदारी, एडवाइजरी से आगे जमीनी इंसानियत की दरकार।

🔆➖सीधी की शिक्षा व्यवस्था बे नकाब, उपलब्धियों की चका चौंध में दवा जमीनी सच।

🔆➖मंडला पुलिस की पहल से युवाओं को मिलेंगे ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर।

🔆➖पांडुरना जिले में दुष्कर्म के दोषी विधायक की जमानत पर बढ़ रहा आक्रोश।

🔆➖आयात मोर्चे पर झुका ड्रैगन, चीन की नई नीति का ऐलान, 2026 में 935 वस्तुओं पर घटाएगा शुल्क।

🔆➖ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर ड्रोन हमला, बीते दिन हुई थी ट्रम्प-जेलेंस्की की मुलाकात।

🔆➖यूक्रेन ने पुतिन के घर पर बरसाए 91 ड्रोन, रूस बोला- हमारा टारगेट भी रेडी है।

🔆➖अरावली केस, सुप्रीम कोर्ट का अपने ऑर्डर पर स्टे, पहले 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन को मंजूरी दी थी, अब रोक लगाई।

🔆➖जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री-LG में टकराव, तबादले और नियुक्तियां अटकीं,असमंजस में अफसर; 2025 का पूरा साल शासन से ज्यादा सत्ता संघर्ष में खत्म हो गया।

🔆➖मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला 4 लोगों की मौत, 9 घायल, रिवर्स करते समय हादसा, बस चालक हिरासत में।

🔆➖मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए महायुति में सीट शेयरिंग तय, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी।

🔆➖उन्नाव रेप केस- कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक,CJI बोले- जज से भी गलती हो सकती है,पीड़ित रोई, कहा- फांसी दिलाऊंगी।

🔆➖भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा, पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण।

🔆➖शीतलहर-कोहरे का कहर, कई जगह दृश्यता शून्य, 600 उड़ानें और 100 ट्रेनें प्रभावित, आज और गिर सकता है पारा।

🔆➖उत्तर प्रदेश में रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था।

🔆➖2026 में भी दुनिया की सबसे तेज इकोनॉमी बना रहेगा भारत, RBI से मिल सकती है बड़ी राहत।

🔆➖अमित शाह ने असम में बटाद्रवा सांस्कृतिक परियोजना का किया उद्घाटन, राज्य में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार।

🔆➖नए साल में ऋषिकेश को बड़ी सौगात,जनवरी के अंत तक जनता के लिए खुलेगा आधुनिक बजरंग सेतु।

🔆➖’अल्पसंख्यक उत्पीड़न’ का राग अलाप रहा था पाकिस्तान, भारत ने दिया करारा जवाब, अपने गिरेबां में झांकने की दी नसीहत।

🔆➖पाकिस्तान के राष्ट्रपति बोले- ‘भारत के साथ जंग शुरू होते ही बंकर में जाने की मिली थी सलाह।

🔆➖ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हमास को चेतावनी, हथियार डालने का छोटा वक्त, नहीं माना तो अंजाम तय।

खेल समाचार

🔆👉फिडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली कोनेरू हंपी और अर्जुन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई।

 

🔆👉🏏विजय हजारे ट्रॉफी में जुरेल के शतक से यूपी जीता,एमपी और मुंबई की लगातार तीसरी जीत, वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन बनाए।

🌹प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र तथा वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment