गुलाबगंज संतापुर मण्डल केंद्र पर भूमि पूजन हुआ 

0 306

 

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

गुलाबगंज-खण्ड के संतापुर में मन्दिर प्रांगण में रविवार 4 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इस हेतु आज भूमि पूजन किया गया। एवं प्रत्येक हिन्दू परिवार से कार्यक्रम में आने के लिए घर – घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है संतापुर मण्डल में संतापुर, चितरायन ,उत्तमाखेड़ी, चक्क रघुनाथपुर , खुजराहर, गाँव गुलाबगंज, मेहंदेर, मढ़ी चौबीसा, चक्क मढ़ी के ग्रामीण शामिल होंगे आयोजक इन ग्रामों के सकल हिन्दू समाज रहेगा । यहां सामाजिक चुनौतियों पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा की जाएगी कुटुम्ब प्रबोधन, पालीथीन मुक्त भारत और नागरिक कर्तव्य बोध का विषय मुख्य रहेगा। सभी ग्रामों के प्रमुख प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment